Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 1,067 करोड़ रुपए के ग्रॉस कलेक्शन के साथ भारतीय सिनेमा में 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर रिकॉर्ड बनाया। इसने पहले की हिट फिल्मों पठान (1,055 करोड़ रुपए) और कल्कि 2898 एडी (1,042 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के आठवें दिन फिल्म ने भारत में 49.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 674.17 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 805.32 करोड़ रुपए पहुंच गया। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 261.92 करोड़ रुपए कमाए, जिससे कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,067.24 करोड़ रुपए हो गया। हिंदी वर्जन ने आठवें दिन सबसे ज्यादा 46 करोड़ रुपए की कमाई की, जबकि तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी दर्शकों ने अच्छा रुझान दिखाया।
पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, धुरंधर 2 ने सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं दिखाई, बल्कि नोटबंदी और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश किया। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और अमेरिका- कनाडा में 193 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ा। खाड़ी देशों में रिलीज नहीं होने के बावजूद यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म बनी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |