Patrakar डॉ अजय खेमरिया
भोपाल में खौफनाक लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क की सक्रियता सामने आई है। कोलार रोड क्षेत्र के कारोबारी और समाजसेवी गौरव जैन को 10 करोड़ रुपए की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए खुद को गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताते हुए धमकी दी।
धमकी को गंभीर मानते हुए गौरव जैन तुरंत कोलार थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने पुष्टि की कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
प्रदेश के अन्य शहरों में भी लॉरेंस गैंग की गतिविधियां बढ़ रही हैं। इंदौर में 15 करोड़ रुपए की फिरौती, खरगोन में 15 लाख की रंगदारी और अशोक नगर में गैंग से जुड़े बदमाश की गिरफ्तारी जैसी घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और संगठित अपराध को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |