Patrakar डॉ अजय खेमरिया
मेरठ में गैस संकट के बीच गेल गैस लिमिटेड ने स्पष्ट किया है कि शहर में पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहेगी। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ वाहनों के लिए भी गैस की उपलब्धता सुचारू बनी रहेगी, जिससे आम जनता और आवश्यक सेवाओं को राहत मिलेगी।
कंपनी ने कहा कि अस्पताल, हॉस्टल, मेस और कैंटीन जैसी वाणिज्यिक संस्थाओं को गैस आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा नहीं आएगी। वहीं, जो उपभोक्ता पीएनजी बिल समय पर नहीं चुका रहे हैं, उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। ग्राहकों से समय पर भुगतान करने की अपील भी की गई है।
गेल ने बताया कि औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति में अस्थायी बदलाव किया गया है, जो मध्य पूर्व में चल रहे वैश्विक टकराव के कारण है। साथ ही, घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक ग्राहकों को तेजी से पाईप्ड गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता कंपनी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |