Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CHSL 2025 टियर-1 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अब अभ्यर्थी ssc.gov.in पर लॉगिन करके अपनी आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और प्राप्त अंक देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा 9 अप्रैल 2026 शाम 6 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी।
परीक्षा और परिणाम का विवरण
CHSL टियर-1 परीक्षा 12 नवंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इसके परिणाम 27 फरवरी 2026 को घोषित हुए थे। फाइनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट के जरिए उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने प्रदर्शन का सही आकलन कर सकते हैं।
आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ‘CHSL Tier-I Final Answer Keys’ लिंक पर क्लिक करें।अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। स्क्रीन पर आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और अंक दिखाई देंगे। से डाउनलोड करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |