Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सहारनपुर के मानकमऊ निवासी बीडीएस छात्र हारिश अली पर एटीएस की जांच में खुलासा हुआ कि वह आईएस के आदेशों को फैलाने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग का इस्तेमाल करता था। हर रविवार को कॉलेज की छुट्टी के बाद हारिश अपने हॉस्टल के कमरे से दो सौ से अधिक छात्रों, डॉक्टरों और अन्य लोगों से ऑनलाइन जुड़ता और अपने आकाओं के निर्देश साझा करता था। जांच में सामने आया कि वह केवल यूपी ही नहीं, बल्कि दिल्ली, पंजाब, राजस्थान समेत कई प्रदेशों के लोगों के संपर्क में था।
एटीएस के अनुसार हारिश ने आईएस के सीनियर लीडरों से ऑनलाइन प्रशिक्षण लिया और इसके बाद अपने संपर्कों को कौम और धर्म के नाम पर भड़काकर अपने साथ जोड़ता था। पिछले दो साल में हारिश पांच बार जम्मू-कश्मीर भी गया। इन यात्राओं की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि उसके वहां जाने का मकसद क्या था।
हारिश का घर मुरादाबाद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मानकमऊ गांव में स्थित है। गिरफ्तारी के बाद से उसके माता-पिता गायब हैं। स्थानीय पुलिस लगातार उसके परिवार के सदस्यों की तलाश में लगी हुई है और पूछताछ जारी है। वहीं, एटीएस भी उन सभी छात्रों, डॉक्टरों और अन्य लोगों से पूछताछ करेगी जो हारिश के संपर्क में थे और वीडियो कांफ्रेंसिंग में जुड़े थे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |