अमेरिका ने ईरान पर किया बड़ा हमला, होर्मुज के पास मिसाइल ठिकानों को निशाना
America launched a major attack on Iran, targeting missile bases near Hormuz

अमेरिकी सेना ने बुधवार तड़के ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले किए, जिनमें 5,000 पाउंड (करीब 2,267 किलोग्राम) वजनी डीप पेनेट्रेटर बमों का इस्तेमाल हुआ। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, इन हमलों का लक्ष्य होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के तटीय क्षेत्रों में स्थित कड़े सुरक्षा वाले मिसाइल ठिकाने थे। अमेरिकी सेना ने बताया कि इन ठिकानों में मौजूद एंटी-शिप क्रूज मिसाइलें अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात के लिए खतरा बन रही थीं।

ईरान ने इस्राइल और यूएई पर जवाबी हमले तेज कर दिए हैं। इस्राइल के रमत गन और बेनी ब्राक शहरों में मिसाइल हमलों में दो लोगों की मौत और एक व्यक्ति घायल हुआ। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात के विभिन्न हिस्सों में ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों का मुकाबला वायु रक्षा प्रणालियों और लड़ाकू विमानों ने किया। सायरन बजने और इंटरसेप्शन ऑपरेशन के सफल होने की खबरों के बीच नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की चेतावनी दी गई।

 

इस संघर्ष में ईरान के दो वरिष्ठ अधिकारियों की मौत की भी खबर है। इस्राइली सेना के हवाई हमलों में अली लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी मारे गए। इसके अलावा, इस्राइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर भी भारी हवाई हमले किए, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया।

Priyanshi Chaturvedi 18 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.