Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पलक्कड़ स्थित फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट (FCRI) ने 2026 के लिए मल्टी-टास्क असिस्टेंट-कम-ड्राइवर (MTAD) की भर्ती जारी की है। इस पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवार को मासिक ₹17,500 वेतन मिलेगा। भर्ती अनारक्षित (UR) श्रेणी के लिए है और कुल 2 रिक्तियां संविदात्मक आधार पर भरी जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार FCRI के करियर पेज से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही, केरल मोटर वाहन नियमों के अनुसार LMV/ट्रांसपोर्ट वाहन चलाने का वैध लाइसेंस और संबंधित बैज होना अनिवार्य है। उम्मीदवार चिकित्सकीय रूप से फिट होने चाहिए और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
इस पद का मासिक वेतन ₹17,500 है, और प्रारंभ में कार्यकाल 1 वर्ष का होगा, जिसे प्रदर्शन के आधार पर 1 वर्ष और बढ़ाया जा सकता है। अतिरिक्त ड्यूटी करने पर उम्मीदवार 50 रुपये प्रति घंटे भत्ता पाने के पात्र होंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवार FCRI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अकाउंट बनाएं, व्यक्तिगत विवरण और शैक्षणिक योग्यता सही भरें, आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें और शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |