टीम इंडिया को 2036 तक बनाना दुनिया की नंबर-1 टीम
Making Team, India ,world

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने टीम इंडिया को उस दौर की ऑस्ट्रेलियाई टीम से जोड़ते हुए कहा कि आज भारतीय टीम का नाम ही जीत की गारंटी बन चुका है। एक निजी अवॉर्ड समारोह में खेल जगत में योगदान के लिए सम्मानित होने के दौरान, शाह ने यह सम्मान खिलाड़ियों को समर्पित किया और खास तौर पर महिला खिलाड़ियों की तारीफ की, जिन्होंने हाल ही में अपना पहला विश्व कप जीता।

 

जय शाह ने टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को बधाई दी और उन्हें खास सलाह दी कि शिखर से गिरने में केवल कुछ महीने लगते हैं, लेकिन वहां तक पहुँचने में सालों मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम को लगातार जोश और प्रदर्शन बनाए रखना चाहिए ताकि भारतीय क्रिकेट लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।

 

बीसीसीआई में रहते हुए, जय शाह ने 2028 लॉस एंजेल्स ओलंपिक तक का रोडमैप तैयार किया था। अब आईसीसी में रहते हुए उनका लक्ष्य 2036 तक भारत को दुनिया की शीर्ष टीम बनाना है। उन्होंने खिलाड़ियों और प्रशासन को संदेश दिया कि अगले ओलंपिक और विश्व स्तर के टूर्नामेंट के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें, ताकि टीम इंडिया हर साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दबदबा बनाए रखे।

Priyanshi Chaturvedi 15 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.