मप्र में शिक्षक का पीएम मोदी पर मिमिक्री वीडियो बनाना पड़ा भारी
 Shivpuri , teacher ,Madhya Pradesh, heavy price ,making mimicry ,video PM Modi.

ध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक शिक्षक साकेत पुरोहित को पीएम मोदी की मिमिक्री करते हुए गैस सिलेंडरों के बढ़ते दाम पर वीडियो बनाने का भारी पड़ गया। पोहरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय आदिवासी मोहल्ला सेमरखेड़ी में पदस्थ शिक्षक के इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने इसे अशांति फैलाने वाला करार देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की।

 

वीडियो में शिक्षक ने पीएम मोदी की नकल करते हुए कहा कि गैस के दाम बढ़ गए हैं और पेट में गैस बनना आम आदमी और अमीर के बीच खाई को कम कर देगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि गैस के बढ़ते दामों से आम और अमीर दोनों को चूल्हे की रोटी खानी पड़ेगी, और यदि पेट में गैस बनेगी तो देश भी बीमार पड़ जाएगा।

 

भाजपा विधायक की शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने वीडियो के आधार पर साकेत पुरोहित को तुरंत निलंबित कर दिया। शिक्षक द्वारा कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं डाली गई थी, लेकिन विधायक की आपत्ति के चलते अधिकारी ने बिना जांच-पड़ताल के उसे अनुशासनहीन मानते हुए कार्रवाई कर दी

Priyanshi Chaturvedi 14 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.