Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता P. V. Sindhu दुबई में फंसने के बाद अब बेंगलुरु स्थित अपने घर लौट आई हैं। वह प्रतिष्ठित All England Open Badminton Championships खेलने के लिए बर्मिंघम जा रही थीं, लेकिन ईरान-इस्राइल-अमेरिका के बीच बढ़े सैन्य तनाव के कारण खाड़ी क्षेत्र में उड़ानें प्रभावित हो गईं। दुबई एयरपोर्ट पर संचालन ठप होने से वह समय पर इंग्लैंड नहीं पहुंच सकीं और अंततः टूर्नामेंट से हटकर भारत लौटने का फैसला किया।
बेंगलुरु लौटने के बाद सिंधू अपने अंडर-कंस्ट्रक्शन फ्लैट पर पहुंचीं, जहां टूटी दीवार के पास खड़ी उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उनके पति वेंकट दत्ता ने मजाकिया अंदाज में तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि “सिंधू घर आ चुकी हैं और उन्होंने हमारे घर की दीवारों के खिलाफ हिंसा चुनी।” इस पर सिंधू ने भी चुटकी लेते हुए जवाब दिया कि “ऑल इंग्लैंड को मेरे स्मैश का अनुभव नहीं मिला, इसलिए मैंने लिविंग रूम को ही बैडमिंटन कोर्ट बना लिया।” दोनों ने हंसने वाले इमोजी के साथ माहौल हल्का कर दिया।
सिंधू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुरक्षित घर लौटने की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ दिन बेहद तनावपूर्ण रहे, लेकिन अब घर लौटकर राहत महसूस कर रही हैं। साथ ही दुबई प्रशासन, एयरपोर्ट स्टाफ और इमिग्रेशन अधिकारियों का आभार जताया, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में सहयोग किया। उनके इस संदेश के बाद फैंस ने भी राहत और खुशी जाहिर की।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |