उज्जैन में ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन: सीएम मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे शामिल
Rural Postal Service Conference,Ujjain: CM Mohan Yadav,Jyotiraditya Scindia,attend

उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड पर मंगलवार शाम 5 बजे ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Mohan Yadav होंगे, जबकि अध्यक्षता केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश परिमंडल के विभिन्न संभागों से करीब 7,500 ग्रामीण डाक सेवक भाग लेंगे।

 

सम्मेलन का उद्देश्य ग्रामीण डाक सेवकों के समर्पण और सेवाओं को सम्मानित करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में डाक, बैंकिंग और बीमा सेवाओं के विस्तार में उनकी अहम भूमिका रहती है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ग्रामीण डाक सेवा समुदाय से संवाद करेंगे और आधुनिक, नागरिक-केंद्रित डाक नेटवर्क को मजबूत बनाने की दिशा में अपनी रूपरेखा साझा करेंगे।

 

सिंधिया उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक सेवकों को भी सम्मानित करेंगे। डाक और पार्सल वितरण, बचत खाते खोलने, डाक जीवन बीमा (PLI) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार दिए जाएंगे। यह सम्मेलन ग्रामीण भारत में सार्वजनिक सेवा वितरण को सशक्त बनाने और India Post को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 24 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.