Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश के एक कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। शिकायत के अनुसार, 20 फरवरी को बिल्डर रुद्र त्रिपाठी अपने कार्यालय में थे, तभी एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से उन्हें चार व्हाट्सएप कॉल आए। कॉल का जवाब न देने पर दोपहर 12:29 बजे उनके मोबाइल पर एक ऑडियो क्लिप भेजी गई, जिसमें गंभीर धमकियां दी गईं।
कारोबारी ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई। ऑडियो क्लिप और कॉल डिटेल के आधार पर जबरन वसूली समेत अन्य धाराओं में मामला कायम किया गया है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है और कॉल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अभय चंद्रनाथ महाजन ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |