रायसीना हिल्स के पास नया PMO लगभग तैयार
Dehli , , PMO , Raisina Hills , ready, PM Modi

दिल्ली के रायसीना हिल्स के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया कार्यालय लगभग बनकर तैयार हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और केवल फाइनल फिनिशिंग बाकी है। संभावना है कि पीएम मोदी इस महीने के अंत तक नए ऑफिस से काम शुरू कर सकते हैं। शिफ्टिंग के लिए जनवरी में दो शुभ मुहूर्त—14 जनवरी (मकर संक्रांति) और 19 से 27 जनवरी (गुप्त नवरात्रि)—निकाले गए हैं, हालांकि जरूरत पड़ने पर यह प्रक्रिया फरवरी में भी पूरी हो सकती है।

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बने इस नए प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम पहले ‘एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव’ रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर ‘सेवा तीर्थ’ कर दिया गया। सेवा तीर्थ कॉम्पलेक्स में तीन इमारतें हैं—सेवा तीर्थ-1 में प्रधानमंत्री कार्यालय, सेवा तीर्थ-2 में कैबिनेट सचिवालय और सेवा तीर्थ-3 में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय तथा NSA अजीत डोभाल का कार्यालय होगा। इसी परिसर के पास प्रधानमंत्री का नया आवास भी निर्माणाधीन है, जहां भविष्य में पीएम 7, लोक कल्याण मार्ग से शिफ्ट करेंगे।

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक के इलाके का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसमें नया संसद भवन, मंत्रालयों के लिए केंद्रीय सचिवालय, प्रधानमंत्री और उप-राष्ट्रपति आवास शामिल हैं। सितंबर 2019 में घोषित इस प्रोजेक्ट की आधारशिला 10 दिसंबर 2020 को रखी गई थी और इसके लिए करीब 20 हजार करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है। इसी क्रम में गृह मंत्रालय को नॉर्थ ब्लॉक से जनपथ स्थित कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट में शिफ्ट किया जा रहा है, जबकि नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को भविष्य में ‘युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय’ में बदला जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 12 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.