Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आम तौर पर सांसद, मंत्री और विधायकों को राजनीतिक मंच पर निर्णय लेते देखा जाता है, लेकिन खजुराहो में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के दौरान उनका खेल प्रेम भी देखने को मिला। मेला ग्राउंड में हुए सेमीफाइनल मुकाबले से पहले सांसद विष्णुदत्त शर्मा, राज्य वन मंत्री दिलीप अहिरवार, विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक और राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने वॉलीबॉल मैच खेलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
इस रोमांचक मुकाबले में एक टीम में सांसद विष्णुदत्त शर्मा और राज्य वन मंत्री दिलीप अहिरवार शामिल रहे, जबकि दूसरी टीम में विधायक संजय पाठक और विधायक अरविंद पटेरिया खेले। खेल मैदान में नेताओं की सक्रियता और उत्साह देख दर्शक भी जोश से भर उठे और मुकाबले का जमकर आनंद लिया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |