Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जिले के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में सोमवार से नियमित कक्षाएं औपचारिक रूप से शुरू हो गईं हैं…तैयार भवन और पूर्ण व्यवस्थाओं के बाद ऑफलाइन शिक्षण प्रारंभ हुआ….जिससे छात्रों में उत्साह का माहौल है…वहीं विधायक रामनिवास शाह ने कक्षाओं का शुभारंभ कर कहा कि....मेडिकल कॉलेज के संचालन से जिले के स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी...
वर्षों की प्रतीक्षा, तैयारियों और उम्मीदों के बीच आखिरकार....शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं औपचारिक रूप से प्रारंभ हुआ हैं...कॉलेज भवन के पूर्ण होने और सभी व्यवस्थाओं के तैयार होने के बाद अब ऑफलाइन शिक्षण शुरू हो चुका है...जिससे उन छात्रों की खुशी दोगुनी हो गई है....जो अब तक केवल ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कर रहे थे....इसका शुभारंभ सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने किया....उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज को शुरू कराने में....पूर्व सांसद रीती पाठक, वर्तमान सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और पूर्व विधायक राम लल्लू वैश्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा है....साथ ही निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्लासरूम, लैब और अन्य व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए...इसे जिले के लिए ऐतिहासिक कदम बताया...आपकों बता दें की कॉलेज से जुड़े 400 बेड वाले अस्पताल का निर्माण भी तेजी से जारी है...अस्पताल तैयार होने पर न केवल सिंगरौली बल्कि आसपास के जिलों को भी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी....और मेडिकल छात्रों को बेहतरीन क्लीनिकल ट्रेनिंग का अवसर प्राप्त होगा...वहीं कार्यक्रम में डीन आर.डी. दत्त, अनिल सिंह बघेल, राजवीर सिंह चौरसिया, डॉ. गंगा वैश्य, डॉ. प्रशांत निगम,....डॉ. राकेश कुमार, संजय सिंह परिहार सहित मेडिकल कॉलेज के प्राध्यापक, स्टाफ और प्रथम बैच के छात्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |