Patrakar Priyanshi Chaturvedi
छतरपुर के हरपालपुर में एक माता-पिता के लिए 17 वर्षों की लंबी तपस्या आखिरकार खत्म हुई,,... जब उनके लापता बेटे विनीत तिवारी को पंजाब के डुगरी थाना क्षेत्र से सुरक्षित बरामद किया गया,.. 14 वर्षीय विनीत तिवारी 4 सितंबर 2008 को हरदयाल स्कूल से लापता हुआ था,..
विनीत तिवारी की बरामदगी mp पुलिस के ‘मुश्कान अभियान’ की सफलता के रूप में दर्ज की जा रही है,.. हरपालपुर थाना प्रभारी और उनकी टीम ने लगातार पड़ताल कर उसे डुगरी, लुधियाना पंजाब से सुरक्षित बरामद किया,... न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने पर विनीत ने अपने माता-पिता के साथ जाने की इच्छा जताई ,... कई सालों से बेटे की तलाश में भटक रहे पिता ने बताया कि कई बार उन्हें लगा कि शायद वह जिंदा नहीं है,... पुलिस के इस सराहनीय प्रयास के लिए SP ने 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है,...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |