Patrakar Priyanshi Chaturvedi
खटीमा में छठ महापर्व का भव्य आयोजन देखने को मिला.....ढलते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा.....36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद महिलाओं ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया.....घाटों पर अनुपम दृश्य देखने को मिला..... इस पावन पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठी मैया की पूजा की.....
खटीमा में इस वर्ष छठ पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया ..... सूर्य देव को अर्घ्य देने हजारों श्रद्धालु घाटों और तालाबों के किनारे जुटे.....पूर्वांचल समाज के लोगों ने पूरे हर्ष और भक्ति भाव से छठी मैया की पूजा-अर्चना की.....36 घंटे निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया..... और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.....इस दौरान खटीमा का माहौल मानो पूर्वांचल की झलक दिखा रहा था.....बाइस पुल घाट, मझोला और बरी अंजनिया घाटों पर भक्तों का सैलाब उमड़ आया.....छठ गीतों की गूंज और दीपों की लौ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.....कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शिरकत की..... और श्रद्धालुओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं.....जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी पूजा में भाग लिया.....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |