Patrakar Priyanshi Chaturvedi
खबर गौरिहार थाने क्षेत्र की है जहां स्कूल में 2 शराबी घुस गए और शिक्षकों से पैसे मांगे ... जब शिक्षकों ने पैसे देने से मना किया तो उन्होंने स्कूल में जमकर हंगामा मचाया .........
घटना गौरिहार थाने क्षेत्र अंतर्गत कितपुरा स्कूल के मवईघाट विद्यालय की है... जहाँ शिक्षा के मंदिर में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दो नशे में धुत शराबी विनोद पटेल और अखिलेश पटेल स्कूल में घुस आए .... आरोप है कि उन्होंने शिक्षकों से जबरन पैसे की मांग की और जब शिक्षक वैभव कुमार साहू सहित अन्य ने मना किया .... तो दोनों ने स्कूल परिसर में जमकर उत्पात मचाया ... और छात्रों के सामने गाली-गलौज कर तोड़फोड़ की..... स्थिति बिगड़ती देख महिला कर्मचारियों और स्थानीय महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए ... बीच-बचाव किया और शराबियों को पकड़कर शांत कराने की कोशिश की.... शिक्षक वैभव कुमार साहू ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत अपने विभाग को सौंपी है ....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |