Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सीमांत क्षेत्र खटीमा में मानसून की भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है..... नगर पालिका क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जलभराव की स्थिति बनी हुई है..... प्रशासन ने राहत बचाव कार्य तेज कर दिए हैं, और नागरिकों से संयम बरतने की अपील की जा रही है.....
तीन दिन से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण खटीमा में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं... तो वही राजीव नगर, अमाऊ, पकड़िया बंगाली कॉलोनी, प्रतापपुर, मयूर विहार समेत कई इलाकों में पानी भर गया है..... नौसर ग्राम के 20 परिवारों को राहत शिविर में शिफ्ट किया गया है ... वहीं नागरिक चिकित्सालय पूरी तरह जलमग्न हो चुका है ... प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है..... तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सजवान और विधायक भुवन कापड़ी स्वयं स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं...... जबकि नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी भी राहत कार्यों में जुटे हुए हैं..... वहीं प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे संयम और धैर्य से काम लें ...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |