Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आस्था और प्रकृति के अद्भुत संगम की एक खबर आ रही है छतरपुर जिले से। एक छोटे से गांव में एक पुराने पेड़ ने पूरी बस्ती की किस्मत बदल दी है। पेड़ के तने पर उभरी एक रहस्यमयी आकृति ने लोगों को हैरान कर दिया है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का धावड़ गांव। जहां एक पुराना पेड़ अब सिर्फ पेड़ नहीं रहा, बल्कि आस्था का केंद्र बन गया है। इस पेड़ के तने पर भगवान गणेश की आकृति उभर आई है। पेड़ पर साफ-साफ एक सूंड और माथे का आकार दिखाई दे रहा है, जिसे लोग गणेश का स्वरूप मान रहे हैं। जैसे ही यह खबर आस-पास के गांवों में फैली, लोगों का हुजूम इस पेड़ को देखने के लिए उमड़ पड़ा। हर कोई इस अद्भुत आकृति को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लेना चाहता है। कुछ लोग इसे श्रद्धा से देख रहे हैं, तो कुछ लोग जिज्ञासा से।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |