Patrakar Priyanshi Chaturvedi
डिजिटल दुनिया में लाइक्स और व्यूज के पीछे दीवाने होते जा रहे...... लोगों की हदें अब खतरनाक मोड़ लेने लगी हैं......ऐसा की एक मामला रुड़की के सोलानी पार्क से सामने आया ......जहा एक महिला ने जान जोखिम में डालकर रील शूट करते दिखी....... जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई......महिला की इस खतरनाक हरकत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची....... और उसे हिरासत में लेकर उसका चालान भी काटा.......
रुड़की के सोलानी पार्क के पास गंगनहर में एक महिला ने रील बनाने के लिए .....अपनी जान को जोखिम में डालते हुए पानी में उतरकर डांस किया......महिला की इस हरकत को देखकर मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई...... जिनमें से कई ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया......ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है...... इसकी सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची...... और महिला को हिरासत में लेकर उसका चालान काटा ...... SP देहात शेखर चंद्र सुयाल ने साफ कहा है कि ...... इस तरह की हरकत करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी......पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर रील बनाना अपराध नहीं हैं ......लेकिन कानून और सुरक्षा को ताक पर रखकर की गई कोई भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी......
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |