Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ओढ़की टोल प्लाजा एक बार फिर से विवादों में घिर गया है..... जहां गाड़ी निकालने को लेकर मारपीट और ऑफिस में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है ... जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
मामला मैहर जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के ओढ़की टोल प्लाजा का है ..... जहां विवाद उस समय शुरू हुआ.... जब कुछ लोग अपनी गाड़ी मुफ्त में टोल से निकालने की जिद पर अड़ गए..... जब टोल कर्मचारियों ने नियमों का हवाला देकर मना किया तो ..... आरोपियों ने, न सिर्फ गाली-गलौज की.... बल्कि टोल प्लाजा के दफ्तर में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट भी की ..... इस घटना में विक्रम सिंह नामक व्यक्ति पर मुख्य आरोपी होने का आरोप लगा है ... बताया जा रहा है कि विक्रम सिंह अपने साथियों के साथ जबरदस्ती गाड़ी निकालने की कोशिश कर रहे थे.... इस घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है.... जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.... पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है.... और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है.....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |