Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था… जिसमें कुछ युवक रास्ता रोकते और लूटपाट करते नजर आ रहे थे… वीडियो सामने आते ही पुलिस ने बिना किसी शिकायत के खुद संज्ञान लेते हुए… वीडियो में दिख रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया…
यह वीडियो 29 मई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था… जिसमें सिंगरौली के पुरानी देवसर इलाके में चार युवक सड़क पर वाहनों को रोकते दिखाई दे रहे थे… वीडियो सामने आने के बाद सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया ने मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी… एसपी के निर्देश पर वीडियो में दिख रहे चारों युवकों की पहचान कर... उन्हें हिरासत में लिया गया है… पूछताछ में सामने आया कि चारों युवक शराब के नशे में थे… और आपस में झगड़ते हुए सड़क पर उत्पात मचा रहे थे… हालांकि पुलिस को किसी भी वाहन चालक से लूट की कोई शिकायत नहीं मिली थी… लेकिन पुलिस ने खुद ही संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया है…
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |