Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ओंकारेश्वर दर्शन के लिए निकली एक महिला श्रद्धालु की तीर्थ यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई......खंडवा-इंदौर हाईवे पर बड़वाह के पास सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचल दिया...... हादसे के बाद पूरे परिवार और साथ चल रहे तीर्थयात्रियों में शोक की लहर है......
गुजरात के बनासकांठा जिले के वाव गांव से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन को निकली...... 40 वर्षीय जहूंबेन राठौर की बड़वाह के मधुराम होटल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई...... बस से उतरकर सड़क पार करते वक्त उसे एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी...... कार चालक बिना रुके महिला को घसीटता हुआ फरार हो गया...... यह पूरा हादसा होटल के सीसीटीवी में कैद हो गया है...... परिजन बताते हैं कि यह जहूंबेन की पहली तीर्थ यात्रा थी...... परिजनों ने पुलिस से कार चालक की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है......
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |