Patrakar Priyanshi Chaturvedi
शराबी को सबक सिखाने की कोशिश महिला पर ही भारी पड़ गई.... शराबी की पत्नी ने बीच सड़क पर महिला के साथ जमकर मारपीट की....जिसकी शिकायत पीड़िता ने महिला थाने में की.... लेकिन थाने में सुनवाई नहीं होने पर वो अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची.....
ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में सुधा सक्सेना एक किराए के मकान में रहती हैं.....जहा पड़ोसी शराबी दीपू तोमर ने सुधा को गालियां दीं..... जिसके बाद सुधा ने उसकी पिटाई कर दी....इस बात से गुस्साई शराबी की पत्नी नीलम ने सुधा को बीच सड़क पर लात-घूंसों से जमकर पीटा...यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.... सुधा ने थाने में शराबी और उसकी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई...लेकिन पुलिस ने सिर्फ आवेदन लेकर मामले को टाल दिया....जिसके बाद सुधा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की....एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी को फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |