Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ग्वालियर में कुत्ते के भौंकने पर बदमाशों ने कुत्ते के मालिक को गोली मार दी... गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया....जिसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार किया है....जबकि वारदात में शामिल दो आरोपी अभी फरार है.....
ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में मांढरे की माता मंदिर के पास देर रात भू-माफियाओं ने सचिन यादव नामक युवक को गोली मार दी...सचिन अपने भाई संजय के साथ घर के बाहर टहल रहा था.....तभी रिंकू राजपूत अपने साथियो के साथ वहां पहुंचा और दोनों भाइयों से गाली-गलौज शुरू कर दी....लड़ाई कुत्ते के भौंकने को लेकर हुई थी....जिस पर पहले भी विवाद हो चुका था....विवाद इतना बड़ गया की आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी..... और अचानक गोली चला दी....जिसमें गोली सचिन के पेट में लगी ... सचिन के परिजनों ने बताया की आरोपी वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग कर रहे थे....जिसकी शिकायत सचिन ने प्रशासन से की थी.... इसी रंजिश में बदमाशों ने गोली मारी है...पुलिस ने एक आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है ....जबकि दो आरोपियों की तलाश कर रही है....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |