Patrakar Priyanshi Chaturvedi
देवी अहिल्या माता की जयंती के अवसर पर धनगर समाज ने विशाल बाइक रैली निकाली.... रैली मैं बड़ी संख्या में युवा देवी अहिल्या माता की जय के नारे लगाते नजर आये.... और रास्तो पर रैली का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया ... इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस भी शामिल हुई …
नेमावर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत माँ नर्मदा की पूजा, भारत माता और देवी अहिल्या के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई .....पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस कार्यक्रम में शामिल हुई ..... उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या का जीवन आदर्श शासन का प्रतीक रहा है.... और नेमावर उनके ऐतिहासिक राज्य का हिस्सा रहा है... क्योंकि होलकर स्टेट में नेमावर जिला हुआ करता था.... कार्यक्रम के दौरान विशेष अतिथियों को देवी अहिल्या माता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया....और विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि जल्द ही नेमावर में देवी अहिल्या माता की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |