Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हरदा में अमावस्या पर नर्मदा स्नान करने गए तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई...होमगार्ड की टीम ने उनके शव बाहर निकाले... और पोस्टमार्टम के लिए टिमरनी भेजे...
ग्राम लछोरा के नर्मदा नदी पर बने नींबू घाट पर देवेंद्र उर्फ देवू जाट , करण सिरोही और मोहित जाट नदी में नहाने उतरे थे..वे तैरते-तैरते ज्यादा गहराई वाली तरफ चले गए और डूबने लगे...उन्हें डूबते देखकर घाट पर मौजूद रामदास ने नदी में छलांग लगाई और मोहित को बाहर निकाल लिया...लेकिन जब वह देवेंद्र और करण को बचाने दोबारा नदी में कूदा तो खुद भी डूब गया...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |