Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सागर में लोकायुक्त पुलिस ने एक पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा...पटवारी को पकड़ने पहुंची लोकायुक्त की टीम को देखकर पटवारी के पिता ने सबूत मिटाने की नियत से रिश्वत के पैसों को चबाकर खा गए...जिसके बाद मामले में पटवारी के साथ उनके पिता को भी आरोपी बनाया गया है...मामले में पूछताछ जारी है...
सागर में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए… पटवारी पंकज दुबे को पाँच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा...बिजली दफ्तर के पास स्थित पंकज के निज निवास पर हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया...पटवारी ने नौगांव तहसील के नेगुंवा गांव में सीमांकन के बदले किसान दयाराम राजपूत से रिश्वत माँगी थी...लोकायुक्त टीम के देखते ही पटवारी के पिता रिश्वत की रकम को चबाकर खा गए, जिससे सबूत मिटाया जा सके...टीम ने मौके से सीसीटीवी के DVR सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए...मामले में पटवारी और उसके पिता दोनों को आरोपी बनाया गया है… पूछताछ जारी है...।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |