Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया...नेमावर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक पति ने आपसी कहासुनी के बाद अपनी पत्नी की नाक काट दी...महिला की हालत गंभीर है...पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है
देवास जिले के रामनगर गांव में एक मामूली घरेलू विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया... पति-पत्नी के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी...जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई...जिसे पहले खातेगांव के सरकारी अस्पताल और फिर वहां से इंदौर रेफर किया गया...सूचना मिलते ही 100 डायल की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया...पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है...प्रारंभिक जांच में घटना घरेलू विवाद से जुड़ी बताई जा रही है...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |