Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बाबा बागेश्वर यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह बनी है उनकी चूल्हे पर बनी चाय।
जबलपुर लौटते वक्त बाबा खजुराहो एयरपोर्ट के पास त्रिलोखर धाम मंदिर रुके, जहाँ उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसने सभी को हैरान कर दिया।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जबलपुर लौट रहे थे। रास्ते में वे त्रिलोखर धाम मंदिर रुके और अपने साथियों के साथ लकड़ियाँ जमा कर चूल्हा जलाकर चाय बनाने लगे। यह सब देख मंदिर के पुजारी आए और गैस पर चाय बनाने की बात कहने लगे तो बाबा मुस्कराते कहने लगे “गैस वाली चाय में स्वाद नहीं आता… बाबा की ये सादगी देखकर सभी हैरान रह गए। जो लोग वहाँ मौजूद थे, उन्होंने इसका वीडियो बना लिया।यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |