Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रदेश में मौसम ने अचानक बदलाव देखने को मिला है...जिसके कई जगह पर हल्की बारिश हुई है...और कई जगह आंधी तूफान आया है...छतरपुर में तेज आंधी तूफान आने से एक पेड़ गिर गया..जिससे दो लोगों की मौत हो गई... वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया...
छतरपुर के बमनौरा थाना पुलिस चौकी रामटौरिया के ग्राम गुन्जौरा में आंधी तूफान आने से एक पेड़ गिर गया...जिसमें दो लोगों की मौत हो गई...और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है...घटना की जानकारी लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा...और जेसीबी से पेड़ को हटा कर तीनों लोगों को बाहर निकाल कर...इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र रामटौरिया भेजा गया...जहां डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया...एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है... जिसका इलाज चल रहा है...और दोनों मृतकों की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए बड़ामलहरा भेजा गया....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |