Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जानकारी के अनुसार हादसा मथनेर गांव के पास बंजरिया रोड पर हुआ। बाइक सवार दंपति अपने घर मदागन से शाढौरा की ओर जा रहे थे। तभी तेज गति से दाैड़ा रहे डंपर चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए बाइक काे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला उछलकर डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में 40 वर्षीय बतीबाई अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति परमाल सिंह अहिरवार बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद डंपर मौके पर ही रुक गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शाढौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |