Patrakar Priyanshi Chaturvedi
छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के फ़ुब्बारा चौक पर बाबूलाल फूल डेकोरेशन की दुकान पर एक कर्मचारी के साथ शराबी ने मारपीट कर दी...जिसके बाद घायल युवक के साथियों ने शराबी को पीटा...पुलिस मामले की जांच कर रही है...
दरअसल छतरपुर में एक फूल डेकोरेशन की दुकान के एक कर्मचारी ऋतिक सेन के साथ शराबी बृजेंद्र गोस्वामी ने मारपीट की और गाड़ी का रिंच निकालकर सिर में वार कर उसे घायल कर दिया...मारपीट के बाद घायल युवक के साथ आए हुए लोगों ने शराबी बृजेंद्र गोस्वामी को जमकर पीटा...मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शराबी को थाने ले गई...वहीं घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |