Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पुलिस ने शातिर अंतरराज्यीय ठग सौरभ जैन को गिरफ्तार किया...सौरभ खुद को सरकारी ठेकेदार बताकर... 6 जिलों में ठगी कर चुका है....पुलिस ने आरोपी से करीब 5 से 6 लाख का माल बरामद किया है...
देवास जिले की सतवास थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय ठग सौरभ जैन को गिरफ्तार किया... आरोपी 6 अलग-अलग जिलों में फर्नीचर, इलेक्ट्रिक वायर, पंखे और अन्य सामान की ठगी कर चुका है....सतवास में आरोपी ने एक फर्नीचर दुकानदार से करीब 50 हजार रुपए का माल खरीदा दुकानदार को फर्जी चेक थमाया और फरार हो गया... जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया... थाना प्रभारी बी.डी. बीरा ने बताया कि – आरोपी सौरभ जैन इंदौर का रहने वाला है और अलग-अलग जगह पर ठगी करता है... अब तक 6 मामलों का खुलासा हो चुका है और करीब 5 से 6 लाख का माल बरामद हुआ है...पुलिस मामले की जांच कर रही है...आरोपी से पूछताछ जारी है....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |