Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नेपाल से तस्करी कर के हल्द्वानी लाइ जा रही आम की लकड़ी से भरा ट्रक वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है ... वन विभाग की टीम को देख तस्कर ट्रक छोड़ कर भाग गए ...
तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के खटीमा क्षेत्र के नेपाल बॉर्डर वन मोहलिया मेला घाट क्षेत्र में वन विभाग द्वारा एक आम की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा है .. आशंका जताई जा रही है कि आम की लकड़ी तस्करी कर के नेपाल से लाई जा रही थी ... गौर करने वाली बात यह है की भारत नेपाल बॉर्डर में फोर्स होने के बावजूद बड़ी संख्या में लकड़ी की तस्करी हो रही है ... उपप्रभागीय वनाधिकारी संचिता वर्मा ने बताया कि वन विभाग को सूचना मिली कि नेपाल बॉर्डर से आम की लकड़ी से भरे ट्रक आ रहा है . वन विभाग ने तत्परता दिखाकर मौके पर जाकर आम से भरे हुए ट्रक को पकड़ कर अपने कब्जे में ले लिया .. SDO वन विभाग संचिता वर्मा का कहना था कि मुलजिम ट्रक छोड़कर भाग गए हैं .. जिनकी तलाश की जा रही है ...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |