Dakhal News
रीवा से दो ख़बरें सामने आई हैं ... पुलिस अधीक्षक ने एक वीडियो वायरल होने के बाद रिश्वतखोरी के आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है ... वहीँ एक पत्रकार के साथ बदत्तमीजी करने वाले आबकारी अधिकारी के खिलाफ भी मामला पुलिस तक पहुंचा है ..
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया है ... अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने बताया कि हेड कांस्टेबल सुखलाल चौधरी वर्तमान में मनगवा थाने में पदस्थ है जिसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में पैसों के लेन-देन की चर्चा हो रही है। इस वीडियो को देखने के बाद हेड कांस्टेबल सुखलाल चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। बताया गया कि सुखलाल पहले भी इसी तरह का व्यवहार करते पाए गए थे ...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |