Patrakar Priyanshi Chaturvedi
करणी सेना ने समाजवादी पार्टी के नेता सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला जलाया और उन्हें चेतावनी दी कि वे जब भी भविष्य में बोलें तो बोलने से पहले उस पर विचार कर लें ... अन्यथा उन्हें करणी सेना का सामना करना पडेगा ...
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा महाराणा सांगा के बारे में दिए गए विवादित बयान गद्दार को लेकर सिंगरौली करणी सेना विप्र सेना व सर्व समाज द्वारा आज रामजीलाल सुमन का पुतला दहन किया गया और सर्व समाज के नेताओं ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व रामजीलाल सुमन के बारे में कहा कि ऐसे लोगों को इतिहास के बारे में जानकारी नहीं है ... ऐसे लोग हमारे महापुरुषों के बारे में उटपटांग बयांन देते हैं यदि ऐसे लोग अपने बयान पर माफी नहीं मांगे तो आगे भी इनके खिलाफ ऐसे ही प्रदर्शन किया जाएगा ...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |