Patrakar Priyanshi Chaturvedi
खबर अमरपाटन से है जहां दो बच्चों समेत तीन लोगों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है... दोनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे..तभी वो गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे...डूबते बच्चों को बचाने के लिए एक युवक भी तालाब में कूद पड़ा और उसकी भी डूबने से मौत हो गई
अमरपाटन के ग्राम खडमसेड़ा में तीन लोगो की मौत तालाब में डूबने से हो गई है...जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े 11 बजे भागवत केवट उम्र 9 साल और शिवांशु केवट उम्र 13 साल तालाब में नहाने गए थे.. नहाते-नहाते दोनों बच्चे तालाब की गहराई में चले गए.... जिसके चलते दोनों बच्चे डूबने लगे.... इस दौरान बच्चों ने मदद के लिए आवाज लगाई..जिसे सुनकर 28 साल के दिलीप द्विवेदी ने बच्चों की जान बचाने तालाब में छलांग लगा दी.... लेकिन बच्चों को बचाने की कोशिश में दिलीप भी गहरे पानी में चला गया और डूब गया... घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...और ग्रामीणों की सहायता से तीनों के शव तालाब से निकालकर सिविल अस्पताल ले जाया गया...जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |