Patrakar Priyanshi Chaturvedi
खातेगांव थाना परिसर में होली,रंग पंचमी और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई...जिसमें आगामी पर्वों को शांतिपूर्वक भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई...इस दौरान एसडीओपी आदित्य तिवारी ने कहा कि होली में हुड़दंग करने वालों की अब खैर नहीं होगी...
बैठक में एसडीओपी आदित्य ने कहा कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी...ट्रॉफिक रूल्स तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी...और तेज आवाज में डीजे भी नहीं बजेगा...बैठक में तहसीलदार,थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य और नागरिक गण मौजूद रहे...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |