Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हल्द्वानी में जजी कोर्ट के बाहर नैनीताल रोड पर एक युवक को गोली मार दी गई ... गोली युवक के सिर में लगकर पार हो गई गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया...पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है....
घायल युवक का नाम हनी प्रजापति है जो बेलेजली लॉज का रहने वाला है... बताया जा रहा है कि आपसी कहासुनी के दौरान सुमित बिष्ट नाम के युवक ने हनी को गोली मार दी...घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया...सूचना मिलते ही एसपी सिटी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है...एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र ने बताया कि गोली मारने वाले हमलावर की तलाश की जा रही है जिसके लिए कई टीमें चेकिंग अभियान चला रही हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |