Patrakar Priyanshi Chaturvedi
वैश्विक शराब की दिग्गज कंपनी 'डियाजियो' (Diageo) घोषणा की है कि भारतीय शाखा 'यूनाइटेड स्पिरिट्स' ने 1 मार्च 2024 से प्रभावी रूप से प्रवीण सोमेश्वर को अपना चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर- डेजिगनेट (CEO Designate) नियुक्त किया है। प्रवीण सोमेश्वर, हिना नागराजन की जगह लेंगे, जो मैनेजिंग डायरेक्टर व CEO के रूप चार साल तक सफलतापूर्वक कंपनी का नेतृत्व कर रही हैं। फिलहाल वह अब डियाजियो की ग्लोबल एग्जिक्यूटिव कमेटी में शामिल होंगी।
यूनाइटेड स्पिरिट्स' द्वारा सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि हिना नागराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन वह 31 मार्च, 2025 तक कंपनी की एमडी व सीईओ रहेंगी और 1 अप्रैल, 2025 से प्रवीण सोमेश्वर को कंपनी का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |