Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में घोषणा की थी कि दिल्ली में फिर से उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे लेकिन दिल्ली सरकार के दो विभागों ने अखबारों में विज्ञापन छपवाकर कहा कि राज्य में महिला सम्मान और संजीवनी जैसी कोई योजना नहीं है।
इस मसले पर पत्रकार और एंकर सुशांत सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा, अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम 2100 रुपए वाले कार्ड बनाते घूम रहे हैं और इधर दिल्ली सरकार के विभाग ऐड देकर बता रहे हैं कि ऐसी कोई योजना ही नहीं है। ये तो लोकसभा चुनाव में घूमा 1 लाख रुपए का खटाखट वाला फॉर्म हो गया फिर तो। पब्लिक किस पर भरोसा करेगी वही निर्णायक होगा दिल्ली चुनाव में।
आपको बता दें, इन योजनाओं के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। लेकिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के स्वास्थ्य और परिवार-कल्याण विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग ने इन योजनाओं से ख़ुद को अलग कर लिया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |